महोबा जिले के कबरई कस्बे के विवेक नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले मजदूर रामपाल तोमर को 18 महीनों का बिजली बिल ₹6,65,000 का थमा दिया गया। रामपाल की मासिक आय केवल ₹10,000 है, ऐसे में इतना भारी भरकम बिल भरना उनके लिए असंभव है। रामपाल का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। वहीं, विभाग के जेई विनय सिंह का कहना है कि मीटर की गड़बड़ी (Mis Display) के कारण रीडिंग ज्यादा आ गई, और जांच के बाद बिल में सुधार किया जाएगा।
ये भी देखें –
Banda – Varanasi News: बिजली बिल से हाहाकार, Smart Meter को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’