खबर लहरिया औरतें काम पर आइए जानें आरा की अनारकली के बारें में कुछ बातें

आइए जानें आरा की अनारकली के बारें में कुछ बातें

साभार: विकिपीडिया

• 9 अप्रैल 1988 को जन्मी स्वरा भास्कर ने दिल्ली विश्व विद्यालय से साहित्य में स्नातक किया और जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय से समाज शास्त्र में डिग्री हासिल की है।
• स्वरा आज एक जानी मानी अभिनेत्री हैं, और उनको सबसे पहले ‘तनु वेड्स मनु’ फिल्मों से पहचान मिली।
• ‘नील बटे सन्नाटा’ फिल्म में अपने दमदार अभिनय के प्रदर्शन से वे सबकी नजरों में आ गयीं, और इसके साथ ही महिला की पसंद, उनकी इच्छाए उनके हकों की बातों में आगे आई।
• हाल ही में स्वरा की फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ रिलीज़ हुई है जिसमें वह नाचने-गाने वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। वह बताती हैं की इसमें अनारकली ना ही अबला है, ना सती सावित्री, ना ही शक्तिमान है, ना भगवान। यहां अनारकली बस एक औरत है जो अपने मान, अपनी गरिमा की लड़ाई लड़ती है।
• अभिनेत्री तापसी पन्‍नू के साथ स्वरा ने हाल ही में एक वीडियो के ज़रिये, नारीवादी सोच से जुड़ते हुए, यह संदेश दिया है कि महिलाओं को अपने शरीर पर शर्म नहीं महसूस करनी चाहिए, और उनको ऐसा महसूस कराने वाले समाज को सोच बदलनी चाहिए।