खबर लहरिया ताजा खबरें सुरों की रानी आशा भोंसले का मोम पुतला जल्द होगा लोगों के सामने

सुरों की रानी आशा भोंसले का मोम पुतला जल्द होगा लोगों के सामने

फोटो साभार: विकिपीडिया

दिल्ली में जल्द खुलने वाले मैडम टूसौड़ मोम संग्रहालय में कई सितारों के साथ सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का भी मोम का पुतला नजर आएगा।
1 दिसंबर को खुलने वाले इस अनोखे संग्रहालय में रखे जाने के लिए अपने मोम के पुतले का आशा भोंसले ने खुद 3 अक्टूबर को उद्घाटन किया। जब उनकी नजर अपने पुतले पर पड़ी तो वह उसे देखती ही रह गईं और भावुक हो गईं।
बता दें कि दिल्ली के मैडम टूसौड़ मोम संग्रहालय को यूरोप की एक संस्था द्वारा शुरू किया जा रहा है। जिसमें एक छत के नीचे बॉलीवुड, हॉलीवुड, खेल, इतिहास और राजनीतिक हस्तियों के मोम के पुतले लगाए जाएंगे।