खबर लहरिया औरतें काम पर बीएचयू अध्यक्ष की जगह आई हैं रोयोना सिंह, जानिए उनके बारे में कुछ बातें

बीएचयू अध्यक्ष की जगह आई हैं रोयोना सिंह, जानिए उनके बारे में कुछ बातें

फोटो साभार-एकता सिंह

रोयोना सिंह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के 101 साल के इतिहास में पहली महिला चीफ प्रॉक्टर (मुख्य प्रबन्धकर्ता) बनी हैं।
रोयोना का नाम फ्रांस के एक कस्बे पर रखा गया है। वो इसलिए क्योंकि उनकी परवरिश के शुरुआती साल वहीं बीते हैं।
रोयोना के मातापिता मूलरूप से जौनपुर जिले के ढोभी क्षेत्र के सेनापुर गांव के रहने वाले हैं जबकि पति बनारस के मिर्जामुराद के किलोरी गांव के निवासी है। रोयोना बीएचयू की अनेक महत्वपूर्ण संगठनों में सक्रिय भागीदारी निभा चुकी हैं।
रोयोना सिंह का मानना है कि लड़कियों पर कपड़े, मांसाहार और शराब जैसी बंदिशें नहीं होना चाहिए। विश्वविद्यालय ने कभी लड़कियों पर रोक नहीं लगाई, ना ही भविष्य में कभी लगेगी।