खबर लहरिया चुनाव विशेष सीतामढ़ी में मतदान करते एक की मौत

सीतामढ़ी में मतदान करते एक की मौत

indianजिला सीतामढ़ी, प्रखण्ड बथनाहा, गांव रामपुर इंदरवा। यहां के बूथ नंबर 224 में मतदान करने गए भिखारी राय की मौत पुलिस फायरिंग में हो गई। भिखारी  राय की उम्र चालीस साल थी।
वहां के लोगों का कहना हैं कि मतदान बहुत ही धीमी गति से हो रहा था इसका विरोध कुछ लोगकरने लगे। जिस पर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से भिखारी राय की मौत हो गई। उनकी पत्नी मीना देवी ने बताया कि मेरे चार बच्चे है पुलिस की लापरवाही के कारण अनाथ हो गए।
मुखिया शांति देवी के पति पंकज कुमार सिंह का कहना है कि नोक-झोक के कारण फायरिंग हुई हैं, विशेष जानकारी हमें नहीं हैं। डी.एम. डाॅक्टर प्रतिमा वर्मा और एस.पी. पंकज सिन्हा ने लोगों को भरोसा दिया कि आरोपी पुलिस कर्मी पर ज़रूर कार्रवाई होगी।