खबर लहरिया मनोरंजन सिंगापुर में मनाई गई अनोखी दिवाली

सिंगापुर में मनाई गई अनोखी दिवाली

सिंगापुर के यातायात प्रशासन ने इस बार दि‍वाली की खूब सारी तैयारियां की हैं। इस साल सिंगापुर के लोकप्रिय मास रेपिड ट्रांसिट(आम जनता वाहन)ने हाल ही में दि‍वाली पर विशेष ट्रेन चलाई है।
यातायात प्रशासन सिंगापुर की ओर से कहा गया है, ”

फोटो साभार- लैंड ट्रांसपोर्ट अथोरिटी, फेसबुक पेज

हम इस तरह रोशनी के त्यौहार दिवाली को मनाने की शुरुआत कर रहे हैं। लोग इसमें लिटिल इंडिया(छोटा भारत) जैसा महसूस करेंगे।”
त्यौहार की यह झलक केवल ट्रेन के भीतर ही नहीं है बल्कि स्टेशनों पर भी देखने को मिली। यहाँ हर ओर रोशनी की गई है।
लिटिल इंडिया सिंगापुर में ऐसा क्षेत्र है जहां की अधिकतर दुकानें और मकान भारतीय मूल के लोगों के हैं। लिटिल इंडिया में दो मेट्रो रेल स्टेशन हैं- शहर के ऊपर वाला और एक नीचे शहरों की तरफ वाला, यहाँ दोनों को ही दीपावली में सजाया गया है।
ट्रेन में लाइट और सजावट उसी तरह से की गई है जैसी सिंगापुर के लिटिल इंडिया क्षेत्र में होती है। ट्रेन में भारतीय गहने, कमल का फूल और मोर जैसी आकृतियां बनाई गई हैं।
सिंगापुर सरकार ने पटाखों पर बैन लगाया है जिससे प्रदूषण न फैले, इसलिए लोग यहां वातावरण को स्वच्छ रखने वाली दिवाली मनाते हैं।