खबर लहरिया चुनाव विशेष साधू यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव

साधू यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव

पटना। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार और गोपालगंज के पूर्व सांसद साधू यादव ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। साधू यादव बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के भाई हैं। पहले साधू यादव लालू की पार्टी राजद में ही थे। लेकिन बाद में कुछ मतभेद होने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन बाद में भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर उन्हें कांग्रेस से निकाल दिया गया था। इस बार यह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। साधू यादव ने कहा कि उन्होंने नीतीश के पक्ष में अपना नाम वापस लिया है। उनका कहना था कि वह नहीं चाहते कि नीतीश कुमार की पार्टी के वोट बंटे। उनका कहना था कि इस बार तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। नीतीश को उन्होंने देश को विकास की राह में ले जाने वाला नेता कहा।इससे पहले उन्होंने गुजरात जाकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कहा था कि देश को मोदी जैसा मजबूत नेता ही चला सकता है। इस बात से नाराज कांग्रेस ने उन्हें अपनी पार्टी से भी निकाला था। माना जा रहा है कि साधू यादव ने भाजपा से टिकट न मिलने के कारण कारण नीतीश का साथ पकड़ा है।