खबर लहरिया ताजा खबरें विराट और अनुष्का की शादी, विरुश्का हुआ ट्रेंड

विराट और अनुष्का की शादी, विरुश्का हुआ ट्रेंड

साभार: अनुष्का शर्मा/ट्वीटर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी की घोषणा दोनों ने सोशल मीडिया पर लिख कर दी।
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज हम दोनों ने हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वादा किया है। हम आपसे यह जानकारी साझा करते हुए सचमुच बहुत खुश हैं।  दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया।  हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।
विराट के बाद यही संदेश अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया खाते पर साँझा किया।
बता दें कि विराट और अनुष्का के बीच पिछले चार सालों से प्रेम सम्बंध था।
सूत्र बताते हैं कि विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था। इसी साल की शुरुआत में इस गांव में बराक ओबामा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। पहले खबरें रही थीं कि दोनों ने मिलान शहर में शादी की है लेकिन ऐसा नहीं है।
21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन होगा वहीं 26 दिसंबर को क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों के लिए मुम्बई में शादी का रिसेप्शन होगा।