खबर लहरिया औरतें काम पर रिपोर्ट: भारत में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की औसत कमाई 67% अधिक

रिपोर्ट: भारत में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की औसत कमाई 67% अधिक

साभार: विकिमीडिया

एक्सेंचर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्त्री-पुरुष के बीच वेतन अंतर काफी अधिक है। दोनों की औसत कमाई में 67% का अंतर है। जहां पुरुषों की औसत कमाई 11,152 रुपए है वहीं महिलाएं 6,678 रूपए कमाती हैं।
एक्सेंचर रिसर्च के अनुसार, इसका कारण पुरुषों का महिलाओं के मुकाबले ज्यादा संख्या में उच्च वेतन वाले पदों पर काबिज होना है। साथ ही शैक्षणिक स्तर, उद्योग और कार्य घंटे जैसे कारणों से भी वेतन अंतर है।
एक्सेंचर इंडिया की चेयरमैन और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा मेनन ने कहा, ‘शिक्षा में सुधार और काम के अवसर बढ़ने जैसे हाल की सफलता के बावजूद सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे प्राय: महिलाओं को करियर के महत्वपूर्ण चरणों में पीछे हटने को मजबूर करते हैं। इससे अंतर बढ़ता है।’
एक्सेंचर की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर महिलाएं औसतन 100 डॉलर कमाती हैं जबकि पुरुषों के मामले में यह 140 डॉलर है।
असंतुलन बढ़ने का एक कारण यह भी है कि कार्य में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को तरजीह दी जाती है।