खबर लहरिया औरतें काम पर लो, मॉल जाना अब गैर संस्कारी हो गया?

लो, मॉल जाना अब गैर संस्कारी हो गया?

साभार: विकीपीडिया

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी इन दिनों अपने बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के लिए बहू की तलाश कर रही हैं। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

अपने दोनों बेटों के लिए राबड़ी देवी को संस्कारी बहू की तलाश है। लालू प्रसाद यादव के 70वें जन्मदिन के मौके पर 11 जून को उन्होंने अपने आवास पर कहा, “मैं अपने बेटों के लिए सिनेमा और मॉल जाने वाली लड़की को बहू के रूप में पसंद नहीं करूंगी।” उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए देसी बहू चाहिए।

दरअसल बेटों की शादी पर पूछे गए सवाल के जवाब में राबड़ी ने कहा कि खास तौर पर तेज प्रताप के लिए वह संस्कारी लड़की चाहती हैं, क्योंकि वो बहुत धार्मिक है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने वाली लड़की चाहिए।

11 जून को लालू प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया था। लालू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 70वें जन्मदिन के मौके पर 70 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।