खबर लहरिया औरतें काम पर मेक्सिको में पेड़ों को बचाने के लिए की पेड़ों से शादी

मेक्सिको में पेड़ों को बचाने के लिए की पेड़ों से शादी

मेक्सिको की महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के रुप में किसी पुरुष को नहीं चुना है, बल्कि पेड़ों को चुना है। सामूहिक शादी के समारोह में सफेद कपड़ों में सजी दुल्हन अपने जीवनसाथी को चुनती है, और गुलदस्ता फेंककर अपनी खुशी का इजहार करती हैं। पर इस सामूहिक शादी के समारोह में दुल्हनों ने अपने साथी पेड़ा को चूमते हुए उसके संरक्षण की कसम ली।
शादी के लिए सैन जैसिंटो अमिलपास, ओक्सैका राज्य को चुना गया, जहां अवैध पेड़ों की कटाई हो रही है। मैक्सिको के ज़मीन के एक तिहाई क्षेत्र जंगल से आच्छादित है, और अवैध कटाई के कारण ये समस्या व्यापक हो रही है। इस ही समस्या का हल इस तरह से निकाला गया है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विवाह समारोह में एक पुरुष ने भी पेड़ से शादी की। पेरू के कलाकार और कार्यकर्ता रिचर्ड टॉरेस ने लोगों और पेड़ों के बीच शादी के दौरान एक संदेश दिया, जिससे जागरूकता पैदा हो और पेड़ों के प्रति सम्मान बढ़े साथ ही  अवैध पेड़ों की कटाई को रोका जा सके। पर्यावरणविद् रिचर्ड टोरेस ने कहा ये शादी धरती माँ को बचाने को है।