खबर लहरिया ताजा खबरें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने का आदेश दिया

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने का आदेश दिया

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

योगी आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय के बाद यूपी की कोई सरकार अयोध्या में भव्य स्तर पर दिवाली मनाएगी। कहा जा रहा है की त्रेता युग में जैसे राम के वनवास से लौट आने पर अयोध्या की प्रजा ने उनका लाखों दीये जला कर स्वागत किया था ठीक वैसे ही सीएम योगी के अयोध्या आगमन पर इस आयोजन को दौहराने की योजना बनायी जा रही है।
इतना ही नहीं अयोध्या की सूरत संवारने के लिए विकास के कई प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इसकी शुरुआत धार्मिक स्थानों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने से होगी। बहुत मुमकिन है इस दिवाली से पहले अयोध्या से ये सेवा शुरु हो जाए।आपको बता दे की जहां बनारस में एक तरफ बनारस हिन्दू बिश्व विद्यालय का ज्वलंत मुद्दा चल रहा है, वहीँ मुख्यमंत्री उन मुद्दों से हटकर, अपना समय धार्मिक आदेश देने में लगा रहा हैं। राज्य के मुख्य के लिए ये कितना सही है?