खबर लहरिया औरतें काम पर मिलिए नाटककार अभिनेत्री माया कृष्णा राव से

मिलिए नाटककार अभिनेत्री माया कृष्णा राव से

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

• माया कृष्णा राव जानेमानी रंगमंच कलाकार हैं।
• माया कृष्णा राव का जन्म 1953 में न्यूयार्क में हुआ।
• माया कृष्णा प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना भानुमती राव की बेटी हैं।
• संगीत अकादमी पुरस्कार से सम्मानित माया कृष्णा ने 2015 में देश में असहिष्णुता के खिलाफ इस पुरस्कार को वापस कर दिया था।
• माया कृष्णा सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखने से नहीं हिचकती हैं।
• नोट इन माय नेम धरने में माया कृष्णा ने अपने नाटक के माध्यम से विरोध किया।
• निर्भया कांड के समय भी माया कृष्णा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से कई स्थानों पर विरोध दर्ज किया।
• माया कृष्णा नाटक करने के साथ ही बच्चों को रंगमंच की बारीकियां भी सीखती हैं।
• उनके कुछ नाटकों में से ‘खोल दो’, ‘ए डीप फ्राइड जाम’, ‘वॉक’, ‘हैंड ओवर फ़िस्ट’, ‘रावनमा’ जैसे हैं।