खबर लहरिया औरतें काम पर मिलिए,विश्व की प्रसिद्ध गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी से…

मिलिए,विश्व की प्रसिद्ध गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी से…

साभार: विकिपीडिया

प्रसिद्ध गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म 3 मई 1977 को ईरान में हुआ था. वह गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मानफील्ड्स मेडलपाने वाली पहली महिला थीं। उन्हें यह सम्मान ज्यामिति और डायनेमिकल सिस्टम के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया था।
मरियम, क्रांति के बाद वाले ईरान के माहौल में पलीपढ़ीं थीं. उन्होंने किशोरावस्था में ही इंटरनेशनल मैथेमैटिकल ओलंपियाड(विश्व गणितीय सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार) में दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए थे।
-1936 में गणित में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणितज्ञों को यह मेडल देने की शुरुआत की गई थी, लेकिन किसी महिला को अब तक यह मेडल नहीं मिला था। 2007 में मरियम ने मैथ्स में फील्ड मेडल जीतकर महिलाओं के लिए मेडल जीतने के लंबे इंतजार को खत्म किया। मरियम ईरान की पहली महिला है, जिन्हें यह मेडल दिया गया था।
मरियम को 2013 में अमेरिकन मैथमेटिकल सोसायटी की ओर सेसैटर पुरस्कारऔर 2009 मेंब्लूमेंथल पुरस्कारसे भी सम्मानित किया गया था।
इस महान गणितज्ञ का 40 साल की आयु में निधन 15 जुलाई, 2017 को हुआ। मरियम कैंसर से पीडि़त थीं और उनका अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।