खबर लहरिया औरतें काम पर महिलाओं के लिए सबसे खराब राज्य हैं यूपी, बिहार और राजस्थान

महिलाओं के लिए सबसे खराब राज्य हैं यूपी, बिहार और राजस्थान

UP_Uttara

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में महिलाओं की हालत सबसे खराब है। इन राज्यों में मादा भ्रूण हत्या की दर अधिक होने के साथ महिलाओं की साक्षरता दर भी सबसे कम है।

इंडियास्पेन्ड ने महिलाओं की स्थिति पर की गई पड़ताल में इन राज्यों को सबसे पीछे पाया है। रिपोर्ट में कहा गया कि मादा भ्रूण हत्या, कम महिला साक्षरता दर, कम उम्र में महिलाओं की शादी, गर्भावस्था के दौरान मौत, ज्यादा बच्चों को पालने की जिम्मेदारी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले में ये राज्य सबसे आगे हैं।