खबर लहरिया चुनाव विशेष भाजपा बनाएगी सरकार

भाजपा बनाएगी सरकार

amethi-050514-in3देश के सोलहवें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत मिली है। अकेले पार्टी ने दो सौ बयासी सीटें हासिल की। इसके गठबंधन नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एन.डी.ए.) को मिलाकर कुल तीन सौ पैंतीस सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते। कांग्रेस को उनसठ, समाजवादी पार्टी को पांच सीटें ही मिलीं। बहुजन समाज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। यानि उसे एक भी सीट नहीं मिली। उत्तर प्रदेश में अस्सी में तिहत्तर और बिहार में चालीस में से इकत्तीस सीटें भाजपा और उसके सहयोगियों को मिलाकर मिलीं। आम आदमी पार्टी को चार सीटें। बाकी अन्य पार्टियों को मिलीं।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चुनाव में हुई अपनी जीत के बाद 20 मई के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जीतने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले गुजरात की जनता से मिले। फिर उसके बाद दूसरे दिन दिल्ली पहुंचकर लोगों से मिले। जीत के बाद पहले भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत जनता की है। देश की सवा सौ करोड़ जनता की यह सरकार है। अब अपने वादे पूरे करने में जुटेगी सरकार।

ऐसा पहली बार हुआ…
– इस बार सबसे ज़्यादा मतदान हुए। पूरे देश के 54 करोड़ या 66.4 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। इससे पहले 1984 में इंदिरा गांधी की मौत के बाद 64 प्रतिशत वोट पड़े थे। हमेशा औसत 58 से 60 प्रतिशत रहता है।
– पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने किया ज़्यादा मतदान।
– इस बार का चुनाव इतिहास का अब तक का सबसे महंगा चुनाव रहा। इससे 34 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ भारतीय खज़ाने पर पड़ा।