खबर लहरिया खाना खज़ाना बेर का बिरचुन देगा अब गर्मियों में ठंडक का अहसास

बेर का बिरचुन देगा अब गर्मियों में ठंडक का अहसास

क्या आपने बेर का बिरचुन खाया है। खाया भी है तो बनाया है क्या सोचा है कि बेर का बिरचुन कैसे बनता है। तो देखिये बेर का बिरचुन कैसे बनता है।

बेर का बिरचुन बनाने की विधि- बेर का अच्छे से साफ करके सूखा लें। सुखाने के बाद बेर को ओखली में डालकर कूटें। जब ज्यादा से ज्यादा कूट जाये तो उसे मिक्सी में पीस लें। बेर का बिरचुन तैयार तो है, लेकिन अधूरा है अब बिरचुन को आटे वाली छन्नी से छान लें। बिरचुन का जब तक मोटा वाला भाग न निकल जायें। लीजिये तैयार है एकदम महीन बिरचुन। अब बिरचुन पूरी तरह से तैयार है। अब आप इसे या तो सूखा ही खा सकते हैं। या आप थोड़ा सा नमक भी मिलाकर खा सकते है इसका टेस्ट बहुत अच्छा होता है।

रिपोर्टर: मीरा जाटव

Published on May 4, 2018