खबर लहरिया चुनाव विशेष बिहार और उत्तर प्रदेश में हुई वोटिंग

बिहार और उत्तर प्रदेश में हुई वोटिंग

बिहार और उत्तर प्रदेश। बिहार के सात और उत्तर प्रदेश के ग्यारह जिलों में 17 अप्रैल को पड़े वोट।
बिहार में औसतन छप्पन प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में करीब बासठ प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार के मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और जहनाबाद जिलों में वोटिंग हुई। हुई। आरा में तिरपन प्रतिशत वोट पड़े। पटना साहिब और पाटलिपुत्र दोनों जगह बावन-बावन प्रतिशत। बिहार के मुख्यमंत्री की सीट नालंदा में पचपन प्रतिशत वोट पड़े।
उत्तर प्रदेश के ग्यारह जिलों में मतदान हुए। रामपुर में इकसठ और पीलीभीत में इकसठ प्रतिशत वोट पड़े तो अमरोहा करीब अड़सठ और बरेली में करीब चैसठ प्रतिशत। इसके अलावा अन्य सात जिलों में भी वोट पड़े।