खबर लहरिया मनोरंजन फ्रीडा पिंटो ने ऑस्कर अवॉर्ड्स का बचा हुआ खाना 800 गरीब लोगों में बंटवाया

फ्रीडा पिंटो ने ऑस्कर अवॉर्ड्स का बचा हुआ खाना 800 गरीब लोगों में बंटवाया

साभार: विकिपीडिया

हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्मी अवार्ड शो ऑस्कर पुरस्कार के नाम से, में बचे हुए खाने के सही इस्तेमाल कर लोगों की प्रशंसा बटोरी है। फ्रीडा ने इस कार्यक्रम के बाद बचे हुए खाने से करीब 800 लोगों की भूख मिटाई। इस तरह खाने की बर्बादी के साथ-साथ उन लोगों की संतुष्टि भी हासिल हुई जो भरपेट खाने के लिए तरसते रह जाते हैं।
फ्रीडा की इस सोच की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। सभी लोग उनकी इस सोच और कदम से प्रभावित हैं। एक तरफ जहां ऑस्कर अपनी चूक और रेड कार्पेट पर आए सितारों की वजह से सुर्खियों में रहा। वहीं दूसरी तरफ फ्रीडा का यह काम ऑस्कर को एक अलग रोशनी में लेकर आया है। फ्रीडा के इस नेक कदम से इस साल हुए समारोह का हमेशा याद किया जाएगा।
ऑस्कर अवॉर्ड शो खत्म होने के बाद काफी ज्यादा खाना बच गया था। इस खाने को जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाने के लिए फ्रीडा पिंटो ने सैन फ्रांसिस्को की एक एनजीओ कोपिया के साथ टाईअप किया था। दोनों ने मिलकर इस खाने का सही इस्तेमाल किया। फ्रीडा ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।