खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया से – चलती रहेगी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

फिल्मी दुनिया से – चलती रहेगी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

फोटो साभार : मिड-डे

फोटो साभार : मिड-डे

मुमबई के मराठा मंदिर सिनेमा में उन्न्सि सालों से रोज़ चलती है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म। सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज देसाई ने बताया कि फिलहाल इस फिल्म को हटाने का हमारा कोई इरादा नहीं है। यह फिल्म 20 अक्टूबर साल 1995 में रिलीज हुई थी। इससे पहले सबसे ज़्यादा समय तक सिनेमा हाउस में लगी रहने वाली फिल्म शोले थी। यह सात सालों तक लगातार चली थी। माना जा रहा था कि नौ सौ नब्बे सप्ताह पूरे कर चुकी यह फिल्म दस सप्ताह और चलाने यानी एक हज़ार सप्ताह पूरे करने के बाद उतर सकती है। लेकिन सिनेमा के अधिकारियों ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा यह फिल्म आज भी घाटे में नहीं चल रही है। सुबह ग्यारह बजकर तीस मिनट का शो रोज इस सिनेमा में चलता है। फिल्म में शाहरुख ख़ान और काजोल हैं। यह एक प्रेम कहानी है।