खबर लहरिया मनोरंजन प्रवीण कुमार बने कप्तान

प्रवीण कुमार बने कप्तान

कानपुर उत्तर प्रदेश। यू. पी. की क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने प्रवीण कुमार को इस टीम का कप्तान बनाया है।
इस टीम में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है, प्रवीण कुमार और पीयूष चावला। मोहम्मद कैफ और आर. पी. सिंह इस टीम से हट गए हैं। आर. पी सिंह गुजरात से और मोहम्मद कैफ आन्ध्र प्रदेश से खेल रहे हैं।
टीम- प्रवीण कुमार (कप्तान), एकलव्य (उपकप्तान), उमंग शर्मा, मोहम्मद सैफ, तन्मय श्रीवास्तव, हिमांशु असनोरा, अलमास शौकत, सरफराज खान, अक्षद्वीप नाथ, अमित मिश्रा, पीयूष चावला, इसरार खान, कुलदीप यादव, सौरव कुमार और डी. पाण्डेय हैं।

p k wipi

(फोटो साभार-विकीपीडिया)