खबर लहरिया औरतें काम पर पहली बार किसी ट्रांसजेंडर अभिनेत्री की फिल्म को मिला बड़ा अंतर राष्ट्रीय पुरस्कार

पहली बार किसी ट्रांसजेंडर अभिनेत्री की फिल्म को मिला बड़ा अंतर राष्ट्रीय पुरस्कार

2017 में प्रदर्शित चीलीयन फिल्म फनटास्टिक वुमेनको बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज(विदेशी भाषा) फिल्म कैटिगरी(श्रेणी) में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
यह फ़िल्म इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस फ़िल्म में ट्रांसजेंडर(किन्नर) अभिनेत्री डेनियला वेगा ने लीड रोल निभाया है।  इस रोल ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।  डेनियला ऑस्कर में पहली ट्रांसजेंडर प्रस्तुतकर्ता के तौर पर पेश हुई जो अपने आप में एक इतिहास ही हैं।
अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के डायरेक्टर सेबास्टियन लीलियो ने कहा, इस शानदार तोहफ़े के लिए सभी का शुक्रिया। वहीं डेनियला वेगा ने कहा, मैं फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद कहना चाहूंगी।  खासकर उम्दा एक्टर फ्रांसिसको रेयेस को।  वेगा का मानना है कि यह फिल्म वैश्विक किन्नर समुदाय को प्रस्तुत करेगी।
उन्होंने कहा, इस फिल्म का लक्ष्य हमसे लोगों की भावनाओं को जोड़ना है।  ये हमारे समुदाय के बंद दरवाजों को कला के जरिए खोल सकता है।
फिल्म फनटास्टिक वुमेनको जबरदस्त प्रशंसा मिली थी।  फिल्म में वेगा किन्नर गायिका बनी थीं, जिसका अधेड़ उम्र के पुरुष के साथ प्रेमसंबंध था।