खबर लहरिया मनोरंजन दुबई शहर ने बनाया अपना खुद का ‘फॉण्ट’

दुबई शहर ने बनाया अपना खुद का ‘फॉण्ट’

साभार: खलीजटाइम्स.कॉम

विश्‍व की सबसे ऊंची इमारत, इनडोर स्‍काई स्‍लोप और अन्‍य ढेरों बड़ी उपलब्धियों के साथ ही दुबई को फख्र करने की एक और वजह मिल गई है। दुबई के पास अब अपना टाइपोग्रैफिक फोंट है।

माइक्रोसॉफ्ट की मदद से डिजाइन किए गए इस फोंट को 1मई को जारी किया गया। स्‍थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस दुबई फोंट में अरेबिक और लैटिन अल्‍फाबेट शामिल हैं। इसके अलावा यह 23 अन्‍य भाषाओं के उपयोग के लिए भी उपलब्‍ध रहेगा।

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्‍मद बिन राशिद अल मकतूम ने सरकारी मशीनरी को आधिकारिक कामकाज में इस नए फोंट का इस्‍तेमाल शुरू करने का निर्देश दिया है। वैसे भी सयुंक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े शहर दुबई में टेक्‍नोलॉजी और नयेपन का हमेशा बोलबाला देखने को मिलता है।

वहीं दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के मानवाधिकारों के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा कि यह फोंट “आत्म अभिव्यक्ति” का एक फोंट है। दुबई के प्रिंस ने यह भी कहा कि डिजिटल दुनिया की में पहले स्थान पर रहने के हमारे निरंतर प्रयासों का भाग है। और यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।