खबर लहरिया ताजा खबरें दिखावे के सम्मान के खातिर हत्या

दिखावे के सम्मान के खातिर हत्या

आगरा। यहां के किरावाली इलाके के चैगान गांव में बेटी को एक लड़के के साथ उसके कमरे में देखकर पिता ने बेटी की हत्या कर दी।
बताया गया है कि लड़की के भाई और बाप उस लड़के की भी हत्या करना चाहते थे लेकिन उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। उसने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के शेर सिंह और पिता अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या का कारण लड़के और लड़की का अंतरजातीय होना माना जा रहा है।