खबर लहरिया औरतें काम पर तमिलनाडू और केरल में सबसे ज्यादा कामकाजी महिलाएं

तमिलनाडू और केरल में सबसे ज्यादा कामकाजी महिलाएं

14470538_1194249290631851_1788764926670363930_nइकनोमिक सेंसर की जानकारी और इंडियास्पेंड की रिपोर्ट के अनुसार, देश के पांच राज्यों तमिलनाडू, केरल, अंध प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में जहाँ महिला साक्षरता दर सबसे ज्यादा है, वहीं पर सबसे ज्यादा महिला उद्यमी हैं। आर्थिक जनगणना के अनुसार, देश भर में महिला उद्यमियों द्वारा चलाए जा रहे 53 प्रतिशत उद्यम इन्हीं पांच राज्यों में हैं, जबकि इन राज्यों में महिलाओं की आबादी 33 प्रतिशत से अधिक नहीं है। तमिलनाडु में सबसे अधिक महिला संचालित उद्यम हैं।
वहीँ, देश के दूसरे राज्य बिहार और राजस्थान में महिलाओं के हालात खराब है।

1-ww

राजस्थान में 1.9 फीसदी महिलाएं ही कामकाजी हैं जबकि बिहार में 2.2 फीसदी महिला ही काम करती हैं। इन दोनों राज्यों में महिलाओं के सामने अक्सर घर की बंदिशें और घरेलू काम, पैसे की दिक्कत और पुरुष सहकर्मियों का कम विश्वास जैसी चुनौतियां सामने आती हैं।

साभार: इंडियास्पेंड