खबर लहरिया ताजा खबरें झारखंड में स्वच्छता के चलते ‘हल्ला बोल, लुंगी खोल’ अभियान शुरू

झारखंड में स्वच्छता के चलते ‘हल्ला बोल, लुंगी खोल’ अभियान शुरू

फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

झारखंड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सख्ती से कार्य किया जा रहा है। लोगों को खुले में शौच करने से रोका जा रहा है।
बताया जा रहा है कि नगर निगम की एक टीम जब खुले में शौच के लिए चिन्हित क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुंची तब कई लोग खुले में शौच करते पाए गए। इन लोगों के खिलाफ दल ने सख्ती बरती। हालात ये रहे कि टीम ने चिन्हित ओडी में शौच वाली जगह पर ही हल्ला बोल, लुंगी खोल’ अभियान चलाया।
जो भी खुले में शौच करते पाया गया, उसकी लुंगी इस दल ने उतरवा लीं। साथ ही कुछ पर जुर्माना लगाया गया। खुले में शौच करने वाले लोगों को डंडे के जोर पर डराया गया। करीब 10 लोगों पर कार्रवाई कर 100-100 रूपए जुर्माना लगाया गया।
अधिकांश लोगों की लुंगी उतरवाकर इन लोगों को चेतावनी दी गई कि ये नदी, तालाब के किनारे शौच करें, साथ ही खुले में शौच करें। हालांकि बाद में इन लोगों को लुंगी लौटा दी गई।