खबर लहरिया सीतामढ़ी गरीबों को मिलेंगी बकरियां आर मुर्गियां

गरीबों को मिलेंगी बकरियां आर मुर्गियां

(फोटो साभार: आंद्रे नेमीमाकी)

(फोटो साभार: आंद्रे नेमीमाकी)

पटना, बिहार। बिहार सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल) के परिवारों को बकरियां और मुर्गी देने की योजना बनाई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 9 मार्च 2013 को यह घोषणा की। योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ सीधे परिवार की महिला को मिलेगा।
राज्य में ग्रामीणों के लिए चलाए जा रहे जीविका कार्यक्रम के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल) परिवारों को स्वयं सहायता समूहों के जरिए इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इससे लोगों के सामाजिक आर्थिक स्तर में सुधार आएगा। इससे महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर भी बनेंगी। इनके दूध और अण्डे से लोगों को पोशक तत्व मिलने के साथ ही डेयरी और मुर्गी पालन जैसे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। हर परिवार को तीन बकरियां मिलेंगी। स्वयं सहायता समूहों के जरिए इस योजना पर काम होगा। योजना के लिए बैकों के जरिए समूहों को फण्ड दिया जाएगा। राज्य मे पांच लाख गरीब बी.पी.एल परिवारो को इस योजना का लाभ मिलेगा।