खबर लहरिया मनोरंजन खेल कूद

खेल कूद

महिला फुटबाॅल वर्ल्ड कप
वैंकूवर, कनाडा। कप्तान कार्ली लॉयड के ज़बरदस्त प्रदर्शन की वजह से अमरीका ने जापान को हरा कर महिला वर्ल्ड कप फुटबाल का खिताब तीसरी बार जीत लिया है।

इससे पहले उसने 1991 और 1999 में खिताब जीता था। अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया। अमेरिकी कप्तान लॉयड ने तेरह मिनट के अंदर ही तीन गोल कर दिए और हैट्रिक बनाया। वे वर्ल्ड कप फाइनल में हैट्रिक बनाने वाली पहली महिला फुटबॉलर है। उनके अलावा लॉरेन हॉलिडे और टोबिन हीथ ने भी अमेरिका की तरफ से गोल किए। इस तरह यह महिला वर्ल्ड कप फुटबाॅल का सबसे ज़्यादा स्कोरिंग वाला फाइनल साबित हुआ।

भारतीय महिला हाॅकी टीम को मिल रही सफलता
एंटवर्प (बेल्जियम)। गोलकीपर सविता ने विरोधी टीम के कई हमलों को नाकाम कर दिया और रानी रामपाल ने एक गोल किया जिसकी मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व लीग सेमीफइनल के स्थान निर्धारण मैच में जापान को 1 – 0 से हरा पाई। वर्ल्ड महिला हॉकी लीग के पांच चैम्पियंस को सीधा ओलम्पिक में प्रवेश मिलेगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रही। यह जीत टीम को रिओ ओलम्पिक में जगह दिला सकती है। इसकी आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। भारतीय महिला हॉकी टीम इससे पहले सिर्फ एक बार 1980 में मास्को ओलम्पिक खेलों का हिस्सा रही है।