खबर लहरिया मनोरंजन ऐश्वर्य आर धनुष

ऐश्वर्य आर धनुष

साभार: विकिपीडिया

1. फिल्म निर्देशक और लेखिका ऐश्वर्या आर धनुष सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी हैं। उन्होंने अभिनेता धनुष संग विवाह किया है, और इनके दो बच्चे भी हैं।
2. ऐश्वर्या समाजसेवी कार्यों के साथ भी जुड़ी हैं। वे निर्धन लोगों की सहायता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित कराती हैं जिसके कारण उन्हें संयुक्त राष्ट्र महिला सदभावना राजदूत नियुक्त किया गया है।
3. उनकी पहली किताब ‘स्टैंडिंग ऑन एन एप्पल बॉक्स’ है, जिसके माध्यम से वह बड़े स्टार अभिनेताओं के बच्चों के जीवन के बारे में बताती हैं।
4. अपने जीवन के बारे में उनका कहना है कि वो बहुत ही साधारण रहा है। किताब में ये भी बताया है कि उनके पिता और माता दोनों ने उनको बहुत ज्यादा आजादी नहीं दी थी, और जब वे पहली बार क्लब में पार्टी करने गयी थी, तो वे दोनों भी साथ आये थे!
5. सोशल मीडिया को ऐश्वर्या काफी फायदेमंद मानती हैं, जैसे इससे उत्तर में पता चलता है कि दक्षिण में क्या चल रहा है। पहले तो गांवों की बातें शहरों तक नहीं आ पाती थीं, और अब ऐसा नहीं है।