खबर लहरिया जवानी दीवानी एक अमेरिकी डाक्टर महिला ने अपनी डिलीवरी रोक कर दूसरी महिला की करायी डिलीवरी

एक अमेरिकी डाक्टर महिला ने अपनी डिलीवरी रोक कर दूसरी महिला की करायी डिलीवरी

साभार: इंस्ट्राग्राम/डॉ हाला

अमेरिका के केंटकी शहर में रहने वाली एक महिला डॉक्टर अमांडा हेस ने अपनी डिलीवरी रोक दूसरी महिला की डिलीवरी में मदद करके इंसानियत की बड़ी मिसाल कायम की है।
दरअसल, अमांडा अस्पताल अपनी डिलीवारी के लिए पहुंची थी, लेकिन पास के कमरे से दूसरी महिला के चीख की आवाज रही थी।
अमांडा जब दूसरे कमरे में पहुंची तो उन्हें पता चला की दूसरी महिला का बच्चा डिलीवरी के दौरान फंस गया है। जिस वजह से उसे असहनीय दर्द हो रहा है और डॉक्टर के आने में समय था इसलिए अमांडा ने खुद ही महिला की डिलीवरी कराने का फैसला किया।
उन्होंने अपनी डिलीवरी रोक महिला की डिलीवरी में मदद की और बच्चे का सुरक्षित जन्म हुआ।
बता दें कि यह घटना 23 जुलाई की है, अमांडा जब महिला के पास पहुंची तो वह मरीजों वाले गाउन में थी। महिला की हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपना गाउन बदला और बच्चे के जन्म में मदद की।
लोगों ने अमांडा के काम को सराहा और सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा की।