खबर लहरिया जवानी दीवानी आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चलें

आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चलें

इत्तिफ़ाक
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिंहा, अक्षय खन्ना
निर्देशक: अभय चोपड़ा 
बहुत समय के बाद मुख्यधारा हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में एक रहस्यवादी मूवी आई है। ये फिल्म 1969 में बनी यश चोप्रा द्वारा निर्देशित फिल्म इत्तिफ़ाक से प्रेरित है, और एक तरह से उसी फिल्म की कहानी को आज के ज़माने के सन्दर्भ में ढाला गया है।
कहानी में देव (अक्षय खन्ना) एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं, जो दो खून के केस में फसे हुए हैं। उनके दिमाग में एक ही प्रश्न है, आखिर खूनी कौन? केस पेचीदा है क्योंकि अपराध के दो ही गवाह हैं, और उन दोनों पर ही देव का शक भी है। और वो हैं माया (सोनाक्षी सिंहा), और विक्रम (सिद्धार्थ मल्होत्रा)।
इन दोनों में से किसी एक ने किये हैं खून। लेकिन कौन, ये तो फ़िल्म देखकर ही पता चलेगा।
एक रोमांचक शाम का वादा लेकर आई है, ये फिल्म इत्तिफ़ाक।