खबर लहरिया चुनाव विशेष आई अब किन्नर की बारी…

आई अब किन्नर की बारी…

asi-ghatज़िला बनारस। बनारस में अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए मैदान में किन्नर उम्मीदवार भी है। चैकाघाट से निर्दलीय उम्मीदवार कमला की उम्र करीब 60 साल है।
कमला ने कहा अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता छोड़कर भाग गए और 2002 के दंगे अभी भी मोदी का पीछा नहीं छोड़ रहे। लेकिन मुझ पर कोई दाग नहीं है। पछले 60 सालों में या तो पुरूषों या महिलाओं ने शासन किया। उन्होंने घोटाले पर घोटाले किए। एक बार अब किन्नर को भी जनता देखे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब आई किन्नर की बारी। उन्होंने कहा खुशी के मौकों पर किन्नर लोगों के घर आर्शीवाद देने जाते हैं। लेकिन आज हमें जनता का आर्शीवाद चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर जनता ने उन्हें चुना तो वह तीन कामों को प्राथमिकता देंगी। पहला गंगा नदी की सफाई। दूसरा भ्रष्टाचार से लड़ाई। तीसरा शिक्षा को बढ़ावा।