खबर लहरिया औरतें काम पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा पुरस्कार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा पुरस्कार

साभार: विकिपीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक न्याय के लिए इस साल के मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रियंका को यह पुरस्कार सामाजिक मुद्दों को दिए गए उनके समर्थन के कारण दिया गया है। इस बारे में वह तब चर्चा में आई जब वह सीरिया की यात्रा पर गई थीं जहां उन्होंने शरणार्थी बच्चों से मुलाकात की थी।
इसके साथ ही प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। उन्हें कई परोपकारी कार्यों के लिए भी जाना जाता है।
35 वर्षीय अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की तरफ से इस पुरस्कार को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका की तरफ से इस पुरस्कार को स्वीकार करती हूं। मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरा एक ऐसा बच्चा है जो इतना दयालु है और उसके अंदर दया भरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक बच्ची के तौर पर प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित थी और बरेली में प्रेम निवास का सहयोग करती थीं।
मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से इससे पहले किरण बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडिस, सुधा मुर्ती, मलाला युसूफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो जैसी चर्चित हस्तियां सम्मानित हो चुकी हैं।