खबर लहरिया खेल मिलिए, महिला क्रिकेट में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर से…

मिलिए, महिला क्रिकेट में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर से…

साभार: विकिपीडिया

1. हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। वह पंजाब में लुधियाना के मोगा के छोटे से गांव दुनेके की रहने वाली हैं।
2. हरमनप्रीत का जन्म अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानी 8 मार्च 1989 को हुआ था। वह अब तक इंडिया बी वुमेन, इंडिया ग्रीन वुमेन, इंडिया वुमेन और पंजाब वुमेन के लिए खेल चुकी हैं।
3. हरमनप्रीत ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं। वो सीधे हाथ की बल्लेबाज और सीधे हाथ की मध्यम गति की तेज़ गेंदबाज़ हैं।
4. हरमनप्रीत को लोग ‘हैरी’ के नाम से भी बुलाते हैं। साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली वह पहली महिला हैं।
5. हरमनप्रीत के पिता हरमन्दर सिंह भुल्लर भी क्रिकेटर ही थे।
6. क्रिकेटर अजिंक्या रहाने उनके रोल मॉडल है।
7. क्रिकेट के साथ-साथ हरमनप्रीत फुटबॉल भी अच्छा खेलती हैं।
8. साल 2014 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
9. साल 2009 में हरमनप्रीत ने अपना पहला ओडीआई मैच खेला था। यह मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम के बीच हुआ था।
10. हरमनप्रीत अब तक 2 टेस्ट खेल चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 49 महिला एकदिवसीय मैच और 53 टी-20 मैच भी खेले हैं।