खबर लहरिया ताजा खबरें बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण 2070 तक 8 महीनें की हो जाएँगी गर्मियां!

बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण 2070 तक 8 महीनें की हो जाएँगी गर्मियां!

पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ हैपृथ्वी के तापमान में वृद्धि और इसके कारण मौसम में होने वाले परिवर्तन जिसकी वजह से जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। उसी के चलते आने वाले खतरे के बारे में बताते हुए वैज्ञानिकों ने एक सर्वे किया है।
हवा में फैले प्रदूषण की वजह से पृथ्वी का वातावरण गर्म होता जा रहा है। जिसकी वजह से सर्दी के मौसम की अवधि धीरेधीरे कम होती जा रही है और गर्मियों के मौसम की अवधि धीरेधीरे बढ़ती जा रही है।
वैज्ञानिकों की माने तो अगर पृथ्वी पर इसी तरह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या होती रही तो साल 2070 के आतेआते भारत में गर्मियों का मौसम 8 महीनों की लंबी अवधि का होने लगेगा।
वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा एक शोध के द्वारा किया है। इस शोध को पर्यावरण अनुसंधान पत्र नाम के जर्नल में छापा गया है।
इस शोध में ये बताया गया है कि आज के समय में जिस रफ्तार से ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती जा रही है उसके कारण दुनिया भर के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक का बढोत्तरी हो सकती है।
इस शोध में ये बात भी साफ की गई है कि इस घटना से सिर्फ पूरी दुनिया में गर्मी बढ़ जाएगी, बल्कि उमस में भी इजाफा होगा।
इस शोध में इस बात का भी दावा किया गया है अगर पृथ्वी का तापमान बढ़ेगा तो नईनई बीमारियां भी सामने आएंगी और साथ ही कृषि को भी भारी नुकसान होगा, जिससे भुखमरी की हालात पैदा हो सकती है।