खबर लहरिया राजनीति पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के नेता के बयान पर बवाल

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के नेता के बयान पर बवाल

tapas-2

पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल ने बलात्कार से संबंधित अपने बयान को बहुत असंवेदनशील मानते हुए 1 जुलाई को माफी मांगी है। माफी पत्र में उन्होंने लिखा है कि चुनाव अभियान के दौरान मेरे कुछ बयानों ने भय और निराशा पैदा की है। मैं माफी मांगता हूं। नदिया जिले के कृष्णानगर सीट से सांसद तापस ने विपक्षी राजनीतक दल के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के लोगों को छुआ तो उसे वह खुद गोली मार देंगे। अगर औरतों को छुआ तो वह अपने लड़के भेजकर उन लोगों की औरतों का बलात्कार करवा देंगे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने तृणमूल सांसद से इस्तीफ़े की मांग की है। उधर ममता बनर्जी ने कहा कि सांसद के बयान पर हमें अफ़सोस है। खुद तापस ने भी इस मामले पर माफी मांग ली है। ऐसे में इस्तीफे़ की मांग जायज़ नहीं है।
झारखंड की दो लड़कियों के साथ बलात्कार
दिल्ली। झारखण्ड की दो लड़कियों के साथ अज्ञात आरोपियों ने दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बलात्कार किया। 21 और 24 साल की ये दोनों लडकिया गुड़गांव के एक संस्थान से कॉलेज की पढ़ाई कर रही थीं और अपने दस्तावेज़ लेने दिल्ली आईं थीं। वे आनंद विहार रेलवे स्टेशन गयी थी जहां उन्हें पता चला उनका रिटर्न टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। यहां एक व्यक्ति इन्हें मिला जिसने कहा कि वह उन्हें टिकट दिला देगा। दोनों लड़कियां उसके साथ पुरानी दिल्ली चली गईं। जहां पर लड़कियों को कोई नशीला पदार्थ देकर उनके साथ इस व्यक्ति ने बलात्कार किया। जब होश आया तो दोनों भजनपुरा इलाके में थीं। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।