खबर लहरिया मनोरंजन पपीते का हलवा

पपीते का हलवा

नवरात्र का त्यौहार शुरू हो गया है। बहुत से लोग व्रत करतें हैं। आइये आज हम बनाते हैं कच्चे पपीते का हलवा, जो व्रत में खाया जा सकता है।
देखते हैं इसे कैसे बनाते हैं और क्या-क्या सामग्री लगती है।
बनाने की सामग्री:- कच्चा पपीता, चीनी, घी, गरी का भूरा और मेवा।
बनाने की विधि:- पपीते को पहले कददू कस में घिस लें और पानी निचोड़ लें। अब कढ़ाही में घी डाले और उसमें घिसी हुई गरी डाल कर घिसा पपीता डाल दें। अब पपीते को खूब भूने। जब घी छोड़ने लगे तब चीनी और मेवा डाले फिर भूनते रहें। खूब भूने जब एक दम कढ़ाही में लगने लगे तब उतार कर थाली में जमा दें। अगर आपको केक का आकार देना है तो किसी डिब्बे में घी लगा कर आकार भी दे सकतें। ठंडा होने पर घिसी गरी का भूरा और मेवा लगा सकतें हैं।