खबर लहरिया मनोरंजन 94 साल की अपनी महिला कर्मी के लिए जश्न मना रहा मैकडोनाल्ड

94 साल की अपनी महिला कर्मी के लिए जश्न मना रहा मैकडोनाल्ड

साभार: ट्विटर/मैक डोनाल्डस

अमेरिका के शहर इंडियाना की रहने वाली 94 वर्षीय की एक महिला लोरेन मौरर मशहूर बर्गर दुकान मैकडॉनल्ड में 44 साल से काम करने का जश्न मना रही है।
मौरर ने 1973 में मैकडॉनल्ड में काम करना शुरू किया था और तब से वह इस क्षेत्र के कई स्थानों पर काउंटर को संभालती रही हैं। वह शुक्रवार और शनिवार सुबह काम करती हैं, जब नाश्ता खानें वालों की भीड़ काफी रहती है।
मौरर ने बताया की उसने काम से संन्यास लेने के बारे में कई बार सोचा है लेकिन वह इस काम को बहुत याद करेंगी। ये सोच सोच कर उनका मन बदल जाता है। वे अवकाश नहीं लेती हैं। साथ ही उनका कहना है कि वहां आने वाले लोगों के साथ उनके संबंध विशेष रूप से अहम हैं और ये बात उनके लिए ख़ास है।