खबर लहरिया सीतामढ़ी पटना में हुई नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली

पटना में हुई नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

पटना। 27 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में लोगों को संबोधित किया। बम धमाकों के बावजूद ये रैली हुई।
मोदी ने इस रैली में खासकर मुसलमानों और यादव समुदाय के लोगों के विकास को महत्वपूर्ण बताया। बिहार के मुख्यमंत्री पर उंगली उठाते हुए मोदी ने कहा कि नितीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
मोदी ने ये भी कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य होगा देश और सबके लिए विकास को सबसे आगे रखना।
सितंबर 2013 में नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के ही कारण नितीश कुमार की जदयू पार्टी ने भाजपा से राजनीतिक संबंध समाप्त कर दिए थे। इस ही के बाद से दोनों पार्टियों में काफी तनाव रहा है।