खबर लहरिया फैजाबाद नदी नाले के किनारे बसे लोग

नदी नाले के किनारे बसे लोग

kasba nala fainal

गोमती नगर का कुकरैल नाला

जिला लखनऊ मोहल्ला अकबर नगर और रहीम नगर। लखीमपुर से शुरु होकर गोमती में गिरने वाले कुकरैल नाले के चारो ओर बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए बरसात हर बार मुशीबत बन कर आती है। अगर बारिश ज्यादा होती है तो पानी घरों में भर जाता है। और झोपडि़यों को बहा ले जाता है।
अकबर नगर में रहने वाले बादशाह ने बताया कि बरसात में नाले का गन्दा पानी पूरी बस्ती में तैरता रहता है। पार्षद से बोलो तो वो बोलेंगे ये बस्ती अबैध है। यानी ये सरकारी नक्शे में नहीं है। यहां की निवासी किस्मतुल मजाकिया अंदाज में बताती हैं कि ज्यादा बरसात में पानी इतना भर जाता है कि तखत पर बैठे-बैठे मछलियां पकड़ते हैं। रहीमनगर की निवासी नसरीम ने बताया यहां बीस साल से रह रहे हैं बरसात में तो पूरी बस्ती में गन्दे नाले का पानी लबालब भर जाता है।
पार्षद गिरीश ने बताया ये बस्ती अवैध है फिर भी हमनें इन बस्तियों के लिए बहुत कुछ किया है। कालोनियां दिलवाई, लैटरिंग बनवाई है। लेकिन इन लोगों के लिए कुछ भी कर दो ये जहां के हैं वहीं रहेंगे। ये बस्तियां मधुमक्खी के छत्ते जैसी हैं। अगर इनमें हाथ डालोगे तो ये काटने को छौड़ेगी। कई बार हम मदद करने जाते हैं तो ये गालियां देते हैं।