खबर लहरिया राजनीति नए साल के जश्न में भगदड़

नए साल के जश्न में भगदड़

(फोटो साभारः जि़न्हूआ)

(फोटो साभारः जि़न्हूआ)

शंघाई, चीन। नए साल के जश्न के लिए मशहूर चीन के शंघाई शहर में 31 दिसंबर को रात बारह बजे के पहले ही भगदड़ मच गई। दुर्घटना में अब तक छत्तीस लोगों के मरने और सैंतालिस के घायल होने की खबर है। शहर के चेन यी चैराहे पर जहां घटना हुई, वहां लगभग तीन लाख लोग जमा हुए थे। बताया गया है कि कुछ लोग मंच पर जाने वाली सीढि़यों से उतर रहे थे और कुछ चढ़ रहे थे। धक्कामुक्की होने से भगदड़ मच गई। ये पहली बार नहीं है कि चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक में भीड़ के कारण ऐसी घटना घटी हो।