खबर लहरिया मनोरंजन दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर पहुंची टट्टी

दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर पहुंची टट्टी

13-02-14 Mano - Everestनेपाल और भारत। क्या आपने सोचा था कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ना ही नहीं मुश्किल नहीं है। सोचिए वहां साफ-सफाई कितनी बड़ी समस्या बन सकती है।
सालों से एवरेस्ट की चढ़ाई करने के लिए हर साल हज़्ाारों लोग आते हैं। पर इतनी ऊंचाई पर कोई शौचालय तो हैं नहीं। नतीजन लोगों को जहां जगह मिलती है वहीं टट्टी के लिए जाना पड़ता है। ये गंदगी पहाड़ों पर ही रह जाती है।
नेपाल पर्वतारोहण संघ जो पहाड़ों की देखरेख करते हैं, वहां के आंग शैरिंग शेरपा ने बताया कि चढ़ाई करते समय लोग अलग-अलग तरह का कूड़ा पहाड़ों पर छोड़ जाते हैं पर शौच इकट्ठा होने की समस्या सबसे बड़ी है क्योंकि जब बर्फ पिघलती है तो ये गंदगी नीचे गांवों तक पहुंच जाती है।
मजबूरन नेपाली सरकार को अब एक जुर्माना लगाना पड़ा है। चढ़ाई करने वाले हर ग्रूप को लौटने पर अपने साथ आठ किलो कूड़ा वापस लाना ज़्ारूरी है। अगर कोई ग्रूप ऐसा नहीं करता है तो उन पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगता है।