खबर लहरिया चित्रकूट जगह जगह पानी की गम्भीर कमी

जगह जगह पानी की गम्भीर कमी

चित्रकूट जिले। यहां कहीं हैंडपंप खराब हैं तो कहीं सप्लाई नल में पानी नहीं आता। गर्मी में तो पानी के लिए जगह जगह तबाही मची रहती है।
चित्रकूट जिला रामनगर ब्लाक अउर मऊ ब्लाक। रामनगर ब्लाक के राजापुर कस्बे में एक महीने से पानी की गम्भीर कमी है। वार्ड नंबर ग्यारह में डेढ़ सौ लोगों की आबादी है। यहां सप्लाई नल में पानी नहीं आ रहा है। कस्बे के कौशल किशोर और मनीष ने बताया कि एक महीने से सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। घंटों हमें हैंडपंप में खड़े रहना पड़ता है।
राजापुर जल संस्थान के जेई के. के. साहब ने बताया कि लोगों की दरखास 19 मई को मिली है। इसकी कार्यवाई की जाएगी।
मऊ ब्लाक के गांव खोहर मजरा छतनपुर। यहां पर लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। बीस घरों के बीच एक भी हैण्डपम्प नहीं है। एक किलोमीटर दूर कुएं के पानी के लिए जाना पड़ता है। आज तक किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने हमारे मजरा में पानी की समस्या नहीं देखी है। मजरा के विशेषानंद और लवकुश ने बताया कुएं का गंदा पानी हमें पीना पड़ रहा है। तहसील दिवस और ब्लाक में 7 मई 2015 को दरखास दी है। फिर 19 मई 2015 दरखास दी है पर कुछ नहीं हुआ।
हालांकि मऊ जल निगम के जेई गिरजा शंकर के अनुसार अभी तक कोई दरखास विभाग को नहीं मिली है।