खबर लहरिया खेल किदाम्बी श्रीकांत बने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी

किदाम्बी श्रीकांत बने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी

साभार: विकीपीडिया

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नमेंट पुरुष एकल वर्ग फाइनल में भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने जापान के काजूमासा साकाई को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

श्रीकांत ने 37 मिनट तक चले मुकाबले को 21-11, 21-19 से जीता। वह यह खिताब जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

श्रीकांत ने 24 जून को विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं काजूमासा साकाई ने भारत के ही प्रणॉय को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत का यह लगातार दूसरा सुपर सीरीज़ खिताब है और इसी के साथ वह लगातार दो सुपर सीरीज़ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं 

किदाम्बी श्रीकांत ऑस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ के अलावा सिंगापुर ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थेऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचते ही दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने लगातार तीन सुपर सीरीज़ फाइनल में प्रवेश किया

श्रीकांत शुरू से ही पूरे रंग में दिखे और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर पहले ही गेम में हावी हो गए। उन्होंने पहला गेम 21-11 से जीता। दूसरे गेम में साकाई ने वापसी करते हुए शुरुआत में बढ़त बना ली। एक वक्त वह 11-6 से आगे थे, लेकिन इसके बाद श्रीकांत ने जोरदार तरीके से आक्रमण शुरू किया और पहले तो बराबरी की और फिर 21-19 से मैच के साथ ही 1,000,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम अपने नाम कर लिया।

दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का यह दूसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2014 में चाइना ओपन पर कब्जा जमाया था। श्रीकांत के लिए यह चौथा सुपर सीरीज फाइनल था। 2015 में वह इंडिया ओपन जीत चुके हैं।