खबर लहरिया खेल इंडोर तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका कुमारी ने जीता कांस्य पदक

इंडोर तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका कुमारी ने जीता कांस्य पदक

साभार: विकिपीडिया

तीरंदाज दीपिका कुमारी समाप्त हुए इंडोर तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में दीपिका कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। श्रृंखला में तीसरी वरीयता प्राप्त दीपिका ने 13वीं वरीयता प्राप्त रूस की सायना सिरेंपिलोवा को महिला रिकर्व के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में 7-3 से पराजित कर देश के लिए एक पदक पक्का किया।
इससे पहले पुरुषों के शीर्ष वरीय अतानु दास दूसरे दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
अंतिम चार में जगह बनाने के लिए दीपिका ने तीन भारतीय तीरंदाजों को शिकस्त दी। उन्होंने निवेदिता गणेशन को 6-0, लेशराम बॉम्बायला देवी को 7-3 और अंकिता भक्त को 6-2 से मात दी। पूर्व विश्व नंबर एक दीपिका को दूसरी वरीयता प्राप्त कोरियाई तीरंदाज किम सुरिन ने रोचक मुकाबले में 6-5 से हराकर तीसरे स्थान का मैच खेलने को मजबूर किया।
हाल ही में ढाका में हुए एशियाई चैंपियनशिप में तीन गोल्ड सहित नौ पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने यहां काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। दीपिका के अलावा कोई भी अन्य भारतीय तीरंदाज क्वार्टरफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया।