खबर लहरिया ताजा खबरें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हुआ उत्तर प्रदेश का शामली जिला

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हुआ उत्तर प्रदेश का शामली जिला

साभार: गूगल मैप्स

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब उत्तर प्रदेश का शामली जिला भी शामिल हो गया है। इसके साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल जिलों की संख्या 23 हो गई है।
एक आधिकारिक बयान से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल शहरों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन बोर्ड की तरफ से क्षेत्र के लिए विकास के लिए आकर्षक दरों पर पैसा मुहैया कराया जाता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन बोर्ड की 37वीं बैठक में शामली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल करने का फैसला किया गया।
बयान में कहा गया है, ‘बोर्ड ने शामली जिले को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार किया और यह कहा कि इस पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन बोर्ड अधिनियम लागू होंगे।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के अलावा मौजूदा समय में 22 जिले हैं। इनमें हरियाणा के 13, उत्तर प्रदेश के सात और राजस्थान के दो जिले शामिल हैं।