खबर लहरिया औरतें काम पर असली सामाजिक बदलाव के लिए सुरुआत लडको के पालन पोषण से करो

असली सामाजिक बदलाव के लिए सुरुआत लडको के पालन पोषण से करो

‘फाइनली चेंज बिगिन्स’ विज्ञापन बनाने वाली कंपनी ने एक वीडियो बनाया है, जिसका नाम दिया गया है ‘सेव द बॉय चाइल्ड’, यानी लडको को बचाओ। पहली बार सुनने में अजीब लगता है, क्योंकि अकसर बचाने की बात लड़कियों की ही होती है, पर यही ख़ास बात इस वीडियो अभियान में है। इसमें छोटे-छोटे लड़के अपने मम्मी-पापा से खुद को अच्छा इंसान बनाने की गुजारिश कर रहे हैं।

ये दो मिनट का वीडियो हमें लैंगिक समानता को लेकर बहुत कुछ सिखा रहा है। इस वीडियो के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि हमें अपने लड़कों को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए जिससे आगे चलकर वो लड़कियों को सम्मान दे सके। ये वीडियो माँ बाप के लिए बहुत बड़ा सबक है। लड़के उनसे गुजारिश करते हैं कि वे घर की लड़कियों को भी उतना ही महत्व दें जितना लड़कों को देते हैं, जिसे देख वे भी यहीं सीखे।

वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि जब लड़के छोटे होते हैं तभी उन्हें ये बात सिखा देनी चैाहिए कि लड़के-लड़कियां सब एक समान होते हैं।