खबर लहरिया जवानी दीवानी यूथ को मोटीवेट करेंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा सिंह | बाँदा

यूथ को मोटीवेट करेंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा सिंह | बाँदा

बाँदा- यूथ को मोटीवेट करेंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा सिंह

जिला बांदा, ब्लाक तिन्दवारी, गांव सैमरी। इस गांव के निवासी कृष्णा सिंह 1 सितम्बर 2019 को यूथ के मोटीवेशन के लिए एक कार्यक्रम करने वाले हैं। सैकड़ो की संख्या में यूथ ने रजिस्ट्रशन हो चुके हैं। कृष्णा सिंह साफ्टवेयर इंजीनियर हैं बैंगलोर में रहते हैं। वहां पर गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा व परवरिश करने के लिए निजरवा नाम की संस्था भी चला रहे हैं। उसी तर्ज पर बांदा में भी कुछ इसी तरह से शुरुवात कर रहे हैं। कृष्णा सिंह बताते हैं कि उनकी प्राथमिक पढ़ाई गांव में हुई। उनके पिता किसान हैं। माध्यमिक स्तर की पढ़ाई बांदा में की बहुत कठिनाइयों का सामना करके। तब तक उनके पिता सरकारी टीचर हो गये। आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली और दिल्ली से बंगलौर गये। बग्लौर में पढ़ते पढ़ते जॉब लग गई। फिर भी उनके में बांदा समेत बुंदेलखंड में कुछ करने का जूनून जागा। क्योकि बेरोजगारी का आलम बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा है क्योकि यहां का युवा या तो किस्मत को कोसता है या मां बाप को दोषी बताता है। या फिर भगवान को भी कोसते नहीं थकते। उनको अब काम करना ही होगा।