खबर लहरिया Blog WPL 2026 : टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) की तारीखों की घोषणा, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

WPL 2026 : टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) की तारीखों की घोषणा, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 / Women’s Premier League (WPL) कब और कहाँ होंगे, इसकी घोषणा कर दी गई है। यह मैच 9 जनवरी से 5 फ़रवरी 2026 तक खेला जायेगा। इसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 29 नवंबर 2025 को की। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 9 जनवरी को मुंबई इंडियंस (दो बार की विजेता) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी / (RCB) (2024 में विजेता) के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। फाइनल मैच 5 फ़रवरी को खेला जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग 2026 / Women’s Premier League (WPL) की ट्रॉफी (फोटो साभार : सोशल मीडिया Cricbuzz X अकाउंट)

महिला प्रीमियर लीग 2026 का यह टूर्नामेंट का चौथा संस्करण है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) की तरह महिला प्रीमियर लीग को भी देखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस बार तो मैच और जबरदस्त होने की उम्मीद है क्योंकि महिला विश्व कप में भारतीय टीम फॉर्म में नज़र आई जिसकी बदलौत भारत ने पहली बार महिला विश्व कप अपने नाम किया। WPL में इस बार किसकी टीम इस 2026 का ख़िताब जीतती है ये देखना होगा।

महिला प्रीमियर लीग 2026 की टीमें

गुजरात जाइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस

फोटो साभार : टाटा वीमेन प्रीयिमर लीग

WPL 2026 कब और कहाँ

फोटो साभार : टाटा वीमेन प्रीयिमर लीग

WPL 2026 के मैच नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जायेंगे। शुरू के 11 मैच नवी मुंबई में खेले जायेंगे और बाकि के वडोदरा में।

महिला प्रीमियर लीग 2026 : नवी मुंबई में खेले जाने वाले मैच

9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स
16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

महिला प्रीमियर लीग 2026 : वडोदरा में खेले जाने वाले मैच

19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
3 फरवरी: एलिमिनेटर
5 फरवरी: फाइनल

WPL 2026 Team squad (टीम स्क्वाड)

WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स महिला (DCW) टीम

जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेली ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मडीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि

WPL 2026 : गुजरात जायंट्स महिला (GGW) टीम

एशले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ , यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी

WPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (RCBW) टीम

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव , लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी हेमलता

WPL 2026 : यूपी वॉरियर्स महिला (UPW) टीम

श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे , हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डींड्रा डोटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, तारा नॉरिस, क्लो ट्राईऑन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल

WPL 2026 : मुंबई इंडियंस (MI) महिला टीम

हरमनप्रीत कौर, नैट स्किवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज़, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, साजीवन सजाना, निकोला कैरी, पूनम खेमनर, त्रिवेणी वसिष्ठा, नल्ला रेड्डी, सायका इशाक, मिली इल्लिंगवर्थ

महिला प्रीमियर लीग (WPL) जीतने वाली टीमें

2023 मुंबई इंडियंस (महिला)
2024 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (महिला)
2025 मुंबई इंडियंस (महिला)

मुंबई इंडियंस ने तीन सत्रों में दो बार खिताब जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स तीनों संस्करणों में उपविजेता रही है, जबकि गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स अभी तक फाइनल में नहीं पहुंचे हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *