वूमेन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। WPL का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 फरवरी 2026 को वडोदरा में बीएसए स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने 2024 के बाद दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता है। अब महिला और पुरुष की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास प्रीमियर लीग की 3 ट्रॉफी हो गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) हर बार फाइनल में पहुंचकर भी जीत नहीं पाई और कैपिटल्स टीम के लिय यह चौथी हार बन गई।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रिकॉर्ड भरा रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम के लिय 204 रनों का लक्ष्य रखा था जो अब तक का किसी भी WPL या IPL के मुक़ाबले में नहीं चेस किया गया है। इस हाई स्कोर को पार कर रॉयल चैलेंजर्स डब्ल्यूपीएल की चैंपियन बन गई।
Etched in history 🏆
Written in 𝐁𝐎𝐋𝐃✍️
A special moment for Smriti Mandhana and @RCBTweets 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/9sgUo0XSZa#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final pic.twitter.com/FkTqfYOovU
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
RCB Vs DC Final मैच हाईलाइट्स (Highlights)
दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरुआत धीमी रही लेकिन कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंदों में 57 रन बनाए वहीं 4 वोल्वार्ड्ट 44, ली 37, हेनरी 35 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों की बदौलत कैपिटल्स टीम ने RCB को जीत के लिए अब तक सबसे बड़ा स्कोर 4 विकेट खोकर 204 रनों का लक्ष्य दिया।
आरसीबी में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की साझेदारी ने दिलाई जीत
आरसीबी का पहला विकेट 9 रनों पर गिर गया लेकिन स्मृति और वोल की शानदार बल्लेबाजी ने 204 रनों का तेजी से पीछा किया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन और ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल 54 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। दोनों की साझेदारी ने मिलकर 92 गेंदों में 165 रन बनाए जो अब तक के प्रीयिमर लीग के इतिहास में रिकॉर्ड बन गई। कप्तान स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।
मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, अंत में यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथों में जाता दिखाई दे रहा था क्योंकि आरसीबी ने मात्र 14 गेंदों में तीन विकेट गंवा दिए। चार गेंदों में आठ रन चाहिए थे, तब राधा यादव ने एन श्री चरानी की गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर आरसीबी को जीत दिला दी।
That winning feeling! 🥳🏆@RCBTweets captain Smriti Mandhana receives the #TATAWPL 2026 winners’ trophy from BCCI Hon. President Mr. Mithun Manhas and BCCI Hon. Secretary Mr. Devajit Saikia 🙌#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final | @MithunManhas | @lonsaikia pic.twitter.com/et3GJjd7x6
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
WPL 2026 में स्मृति मंधाना को मिला ऑरेंज कैप (Orange Cap)
स्मृति मंधाना ने डब्लूपीएल 2026 के सीजन में सबसे बेहतरीन पारी खेली और सबसे रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी। स्मृति ने इस सीजन में 377 रन बनाए और ऑरेंज कैप की हक़दार बनी। ऑरेंज कैप टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
WPL 2026 में सोफी डिवाइन को मिला पर्पल कैप (Purple Cap)
WPL 2026 में पर्पल कैप (सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज) गुजरात जायंट्स टीम की सोफी डिवाइन ने जीती। उन्होंने 17 विकेट लिए और इसीलिए उन्हें पर्पल कैप दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स की नंदिनी शर्मा ने भी 17 विकेट लिए, लेकिन डिवाइन का इकनॉमी रेट थोड़ा बेहतर था, इसलिए पर्पल कैप उन्हीं को मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) विजेता टीम
प्रीमियर लीग चाहे वो विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) हो या फिर आईपीएल (IPL) दोनों ही लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने खिताब अपने नाम किया है। अपना पहला ख़िताब विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)
में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम ने 2024 में जीता था। इसके बाद 2025 आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी पुरुष की टीम ने अपना पहला खिताब जीता था। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में महिलाओं ने अपने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से इस बार 2026 में खिताब जीतकर 2 बार विजेता बन गई है।
WPL 2026 में दिए गए अवार्ड
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) – स्मृति मंधाना (RCB)
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) – सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स)
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) – सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – नंदिनी शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)
सबसे ज्यादा छक्के – हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट अवॉर्ड – ग्रेस हैरिस (RCB)
सबसे ज्यादा डॉट बॉल – लॉरेन बेल (RCB)
मैच IQ अवॉर्ड – सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स)
फेयर प्ले अवॉर्ड – मुंबई इंडियंस (टीम)
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) – स्मृति मंधाना (RCB)
फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के – स्मृति मंधाना (RCB)
सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड (फाइनल) – चिनेल हेनरी (दिल्ली कैपिटल्स)
बेस्ट कैच ऑफ द फाइनल – ऋचा घोष (RCB)
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’






